फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस की चपेट में आया बच्चा, मौत

Tue, 24 Nov 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी गांव में एक स्कूल बस की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गढ़ी निवासी मनोज कुमार पुत्र होशियार सिंह ने शिकायत दी है कि सोमवार सुबह 7:45 बजे उसका बेटा साहिल उसके प्लाट के आगे खड़ा था। तभी एक निजी स्कूल की बस में बच्चे चढ़ रहे थे।

साहिल भी स्कूल बस की साइड में खड़ा था। बस चालक ने लापरवाही से बगैर साइड देखे बस चला दी। बस का बंफर साहिल के लगा और वह सड़क पर गिर गया।

सड़क पर गिरने से उसके सीने और मुंह पर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मनोज कुमार की शिकायत पर कोसली पुलिस ने स्कूल बस के चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें