फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक को पिस्टल दिखाकर लूटी नकदी

Sat, 09 Apr 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने गांव लिसाना के पास पिस्टल के बल पर एक ट्रक चालक से नकदी लूट ली और फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने चालक के साथ मारपीट भी की। वारदात के वक्त ही मौके पर पीसीआर पहुंचने से बदमाश तुरंत फरार हो गए। लेकिन जल्दबाजी में बदमाश पिस्टल और कारतूस वहीं छोड़ गए। पुलिस ने पिस्टल व कारतूस बरामद के लिए हैं। बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नरूखेड़ी निवासी कुलदीप अपने ट्रक में चावल भरकर दिल्ली से पूना के लिए रवाना हुआ था। बृहस्पतिवार देर रात गांव लिसाना के पास कुछ बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रुकवा लिया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले तीन बदमाश खिड़की खोल केबिन में जा घुसे। चालक को पिस्टल लगाई और उससे छह हजार रुपये लूट गए।

इस दौरान गश्त कर रही पीसीआर के सायरन की आवाज सुन सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। जल्दबाजी में वह पिस्टल और कारतूस ट्रक में ही छोड़ गए। चालक ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। अलर्ट हुई पुलिस ने नाकेबंदी भी की लेकिन तब तक बदमाशों पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे। पुलिस ने ट्रक चालक की शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर एसएचओ जयसिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। बदमाशों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें