रेवाड़ी। संघी का बास निवासी जेके के घर फायरिंग और झज्जर चौक पर सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में बदमाश अर्जुन उर्फ मिक्का का नाम सामने आया है। पुलिस ने मिक्का व उसके साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर झज्जर चौक पर सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले भीम बस्ती निवासी मेहरचंद के साथ कार में सवार होकर आए बदमाश अर्जुन उर्फ मिक्का व उसके साथियों ने हमला कर दिया था। मिक्का ने मेहरचंद से संघी का बास निवासी जेके के बारे में जानकारी मांगी थी, लेकिन मेहरचंद ने मना कर दिया।
उसके बाद बदमाशों ने संघी का बास में जेके के घर भी फायर भी झोंका था। सिटी पुलिस ने जितेन्द्र उर्फ जेके की शिकायत पर अर्जुन उर्फ मिक्का, रामसिंह पुरा निवासी कर्मजीत, विक्की, हरीश, रेलवे कॉलोनी निवासी दीपक, अजय नगर निवासी छोटेलाल के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।