फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: परिजनों ने प्रेम विवाह का किया विरोध, प्रेमी के घर रहने लगी बेटी पर हमला, पिता सहित 14 पर केस दर्ज

Fri, 21 Apr 2023 01:26 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी पुलिस को दी शिकायत में गांव गंगायचा अहीर निवासी युवती ने बताया कि वह बहुउद्देशीय संस्थान में द्वितीय वर्ष की छात्रा है और गांव लिसाना निवासी एक युवक से प्रेम करती है। दोनों शादी करना चाहते है। दोनों के प्रेम प्रसंग का पता लगने पर उसके परिजन जान के दुश्मन बन गए।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में प्रेम विवाह का विरोध करने के बाद बेटी के प्रेमी के घर रहने से नाराज परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सदर थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर पिता सहित परिवार के 14 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में गांव गंगायचा अहीर निवासी युवती ने बताया कि वह बहुउद्देशीय संस्थान में द्वितीय वर्ष की छात्रा है और गांव लिसाना निवासी एक युवक से प्रेम करती है। दोनों शादी करना चाहते है। दोनों के प्रेम प्रसंग का पता लगने पर उसके परिजन जान के दुश्मन बन गए। वह वर्तमान में गांव लिसाना में अपने प्रेमी में रह रही है। 17 अप्रैल को उसके पिता ने वाट्सएप काल कर उसके साथ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी।

प्रेमी, पिता, मां, दादा व दादी के साथ बुरी तरह मारपीट की
बताया जा रहा है कि 18 अप्रैल को उसके पिता गांव लिसान में उसके प्रेमी के घर पर आए और वापस चलने के लिए दबाव बनाने लगे। रात करीब नौ बजे उसका पिता, मां, भाई व अन्य लोग दो कार व मोटरसाइकिलों में गांव लिसान में उसके प्रेमी के घर पर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसके प्रेमी, पिता, मां, दादा व दादी के साथ बुरी तरह मारपीट की। युवती का बताया कि परिवार के लोग दूसरी जाति के युवक से शादी करने पर विरोध कर रहे है। परिवार के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। उसे आनर किलिंग का डर बना हुआ है। उसके प्रेमी के परिवार को भी खतरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें