बावल थाना क्षेत्र के साबन चौक के पास ट्राले की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
आईओ मुकेश ने बताया कि राजस्थान के गांव बहरोड़ निवासी राजेंद्र प्रसाद (35) सोमवार शाम को अपनी सैंट्रो गाड़ी से घर की ओर आ रहे थे। जब वह साबन चौक के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्राले ने गाड़ी को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार चालक राजेंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल राजेंद्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।