फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदे युवक और युवती, युवती की मौत

Tue, 19 Apr 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर देर रात एक युवक और युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक को मामूली चोटें आई हैं। दोनों राजस्थान के कस्बा कोटपूतली के रहने वाले हैं। जीआरपी के अनुसार दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार कोटपूतली निवासी शीतल और विशाल दोनों यहां स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर ही बैठे हुए थे। रात करीब नौ बजे जैसे ही दिल्ली से जयपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पहुंची तो दोनों ने छलांग लगा दी। विशाल तो बच गया लेकिन शीतल ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वेंडरों ने इसकी सूचना तत्काल जीआरपी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शीतल का शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि विशाल को मामूली चोटें आई हैं। जीआरपी की ओर से अभी युवक से पूछताछ की जाएगी। जीआरपी रेवाड़ी थाना इंचार्ज नरेंद्र कुमार का कहना है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था।
विज्ञापन


कोटपूतली से दोनों यहां आए थे। शीतल की मौत हो गई है। जिसकी उम्र 20-22 साल है। विशाल से अभी पूछताछ की जाएगी। दोनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद पूरे मामले का और खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें