फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करते आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कसौला थाना पुलिस ने वीरवार को मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। असाई इंडिया कंपनी के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करते एक युवक को पब्लिक ने मौके पर ही पकड़ा था। जांचकर्ता एचसी दलीप कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान माहराम नगर दिल्ली निवासी हामिद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव नांगल उगरा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह असाई इंडिया कंपनी में ड्राइवर है। वीरवार को उसका साथी ड्राइवर गांव हसनपुरा निवासी संजय अपनी मोटरसाइकिल असाई कंपनी के सामने खड़ी कर कंपनी की गाड़ी लेकर मानेसर चला गया था। बाइक की चाबी उसके पास थी। करीब 10 बजे कंपनी के सामने से चोरी करने के इरादे से मोटरसाइकिल में मास्टर चाबी लगा रहा था। तभी वहां मौजूद लोगों की नजर आरोपी पर पड़ गई और पब्लिक ने आरोपी को मौके पर ही दबोच कर धुनाई कर दी। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू की है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें