फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, पेट व छाती पर वार कर मौत के घाट उतारा, सप्ताह में दूसरी घटना

Wed, 31 May 2023 03:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी बस स्टैंड की प्याऊ के समीप बुधवार दोपहर एक करीब 20 वर्षीय युवक बुरी तरह तड़प रहा था। वहां से गुजर रहे तावडू निवासी अंकित भल्ला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को उठाकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी में दिनदहाड़े एक युवक की छाती व पेट पर चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक को शहर के बस स्टैंड के पास प्याऊ के समीप फैंक कर फरार हो गए। जबकि बस स्टैंड पुलिस चौकी इसके बिल्कुल समीप है, लेकिन पुलिस कर्मियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। दिनदहाड़े युवक की हत्या के बाद शहर में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुरार बस स्टैंड की प्याऊ के समीप बुधवार दोपहर एक करीब 20 वर्षीय युवक बुरी तरह तड़प रहा था। वहां से गुजर रहे तावडू निवासी अंकित भल्ला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी स्टाफ में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को उठाकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद शहर थाना प्रभारी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई थी। 

कोचिंग लेने वाले छात्रों में कई बार हो चुकी वारदात
बतादें कि शहर के कोचिंग लेने वाले छात्रों में वर्चस्व को लेकर कई बार लाठी-डंडों से मारटीट हो चुकी है। छात्रों के गुट शहर के पार्कों में बैठे देखे जा सकते है, जहां छात्रों में आपस में कई बार वारदातें हो चुकी है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह में दूसरी घटना
बस स्टैंड के पास चाकू मारने की एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले प्राइवेट बसों के चालक-परिचालकों पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। तीन लोग इस वारदात में घायल हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने चाकू मारने के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें