फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: सालमखेड़ा के स्कूल के बाहर शिक्षक से मारपीट, वारदात को अंजाम देकर फरार हुए तीन अज्ञात युवक

Wed, 31 May 2023 03:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा के सालमखेड़ा में राजकीय स्कूल में लगा शिक्षक सरदूल सिंह सुबह करीब साढ़े आठ बजे कार पर सवार होकर स्कूल में पहुंचा। इसी दौरान स्कूल के बाहर तीन अज्ञात युवक पहले से उसका इंतजार कर रहे थे। शिक्षक जैसे ही कार से नीचे उतरा युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा में डबवाली के सालमखेड़ा में स्थित राजकीय स्कूलों के एक शिक्षक के साथ सुबह ही अज्ञात तीन युवकों ने मारपीट कर दी। स्कूल के बाहर पहुंचते ही अज्ञात तीन युवकों ने शिक्षक पर हमला कर दिया। जिससे शिक्षक के हाथ और पैर पर गंभीर चोटें लगी है । जिसे अन्य शिक्षकों ने अस्पताल में पहुंचाया । यहां पर उनका अभी इलाज चल रहा है। वहीं पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी अनुसार सालमखेड़ा में राजकीय स्कूल में लगा शिक्षक सरदूल सिंह सुबह करीब साढ़े आठ बजे कार पर सवार होकर स्कूल में पहुंचा। इसी दौरान स्कूल के बाहर तीन अज्ञात युवक पहले से उसका इंतजार कर रहे थे। शिक्षक जैसे ही कार से नीचे उतरा युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। शिक्षक ने शोर मचाया तो युवक वहां से फरार हो गए। हालांकि तेज धार हथियार से हमला किए जाने के कारण शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है। शिक्षक के साथ मारपीट किए जाने के कारणाें का अभी पता नहीं लग पाया है। शिक्षक से मारपीट किए जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची । वहीं पुलिस अब मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें