फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने का आरोप

Mon, 21 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
अश्लील इशारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की एक किशोरी ने दो युवकों पर पर फब्तियां कसने और अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है।

जांचकर्ता एसआई हीरामनी ने बताया कि खोल ब्लॉक निवासी एक किशोरी गांव स्थित स्कूल की छात्रा है। वह रोजाना स्कूल से बस से गांव किनारे सड़क पर उतरती है। सड़क से उसका घर करीब 1.5 किलोमीटर दूर है। पीड़िता के अनुसार पिछले कुछ दिन से गांव जैतड़ावास निवासी मनोज और गांव खरसानकी निवासी अमित आए दिन उसका पीछा करते और रास्ते में अश्लील फब्तियां कसते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जैतड़ावास निवासी मनोज को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें