सदर थाना क्षेत्र में गांव डोहकी के एक घर में गर्भपात के मामले में शामिल दूसरी आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में संलिप्त एक अन्य महिला को पुलिस पहले ही काबू कर चुकी है। मामला नवंबर 2016 का है जब गर्भपात कराए जाने की सूचना पर स्वास्थ्य महकमे और पुलिस ने संयुक्त रूप से रेड की थी। गिरफ्तार की गई आरोपी महिला को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
सदर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि नवंबर 2016 में स्वास्थ्य महकमे को सूचना मिली थी कि गांव डोहकी में एक महिला घर पर ही गुप्त रूप से गर्भपात कराती है। इसके बाद विभाग ने एक बोगस ग्राहक तैयार कर आरोपी महिला से संपर्क किया और गर्भपात कराने के लिए बोगस ग्राहक को आरोपी महिला के घर पर भेजा था। आरोपी महिला ने बोगस ग्राहक बनाकर भेजी महिला को दवा खाने के लिए दी। इसी दौरान डाक्टर व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया तथा मौके से गर्भपात कराने की काफी मात्रा में दवाइयां बरामद की थीं।