ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, नहीं हुई शनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दिल्ली रेल मार्ग पर गांव डोहकी के निकट ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक की जेब से बांदीकुई तक की टिकट मिली है। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।
राजकीय रेलवे पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली कि गांव डोहकी के निकट रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की उम्र करीब 24 वर्ष है तथा शरीर पर कोका कोला रंग की चेकदार फुल बाजू शर्ट, सफेद लाइनदार हरे रंग की स्वेटर व नीली जींस पहनी हुई है। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में रोजी व छाती पर दाहिनी ओर टैटू बना हुआ है। मृतक की जेब से दिल्ली कैंट से बांदीकुई तक की रेल की टिकट मिली है। जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल ने बताया कि सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।