फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएलपी कॉलेज में बीए सेकेंड का छात्र उतर पुस्तिका ले भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित केएलपी कालेज में बुधवार को परीक्षा के दौरान बीए सेकेंड वर्ष का छात्र उत्तर पुस्तिका लेकर भाग गया। घटना के बाद परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस नेेेे मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के दिल्ली रोड स्थित केएलपी कॉलेज में बुधवार को बीए सेकेंड ईयर के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर की ओर से यह परीक्षा कराई जा रही थी। दोपहर बाद करीब तीन बजे कमरा नंबर 57 में परीक्षा दे रहे गांव शहबाजपुर खालसा निवासी छात्र संदीप उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। छात्र जब उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया तो कॉलेज में हड़कंप मच गया। परीक्षा केंद्र संचालक ने पहले छात्र को आसपास खोजा। कुछ देर तक उसका इंतजार किया। जब छात्र नहीं लौटा तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी आसपास में आरोपी को खोजने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। छात्र के घर पर भी उसे खोजने का प्रयास किया गया। वह घर से गायब मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें