रेवाड़ी। मोतला कलां गांव के पास कार ने सवारियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। जाटूसाना थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
मूलरूप से राजस्थान के झुन्झुनू निवासी संजय व उसके परिवार के सभी लोग गांव बेरली कलां में रह रहे हैं। रविवार शाम संजय व उसके परिवार के ही करण सिंह, मीना, बलबीर एक ऑटो में सवार होकर मोतला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान मोतला कलां के पास सामने से आ रही मारुति कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ऑटो पलट गया। उसमें सवार 45 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। मीना, करण व संजय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। पिछले तीन दिन में ऑटो में यह दूसरा बड़ा हादसा है। 2 मई को धारूहेड़ा से रेवाड़ी रोड पर संतुलन बिगड़ने से सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया था। जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए थे। घायलों को ऑटो से निकाल कर ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था। जिसमें सेक्टर चार निवासी उमा देवी व हांसाका निवासी पिंकी देवी सहित दो अन्य सवारी घायल हुई थी।