बाइक रोकर रास्ता पूछा और जेब से पर्स लेकर हो गए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के भाड़ावास फाटक के पास शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाश पूर्व सैनिक की जेब से पर्स को छीनकर फरार हो गए। पर्स में साढ़े चार हजार रुपए नकदी सहित कैंटीन कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे।
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर के आदर्श नगर निवासी दयानंद ने बताया कि वे शाम को नई अनाज मंडी की तरफ से अपनी घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बारिश होने पर शर्ट की जेब में पॉलीथिन में पर्स लपेटा था। जब वह फाटक के समीप पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो युवकों ने उसके पास बाइक लगाकर रास्ते के बारे में पूछताछ की और जैसे ही चलने लगे तो शर्ट की जेब में रखी पॉलीथिन को खींचकर फरार हो गए। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।