रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नांगल मूंदी बस स्टॉप पर शनिवार शाम को हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती करा दिया है।
जानकारी के अनुसार कहाड़ी निवासी मुकेश शनिवार शाम को करीब चार बजें अपने गांव से नांगल मूंदी बस स्टॉप पर गया था। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज बस चालक ने सवारियां उतार कर घायल को शहर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।