फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल भरकर लौट रहे बाप -बेटे की स्कूटी को बाइक ने मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। बाइक की टक्कर से स्कूटी पर सवार 60 वर्षीय राजेंद्र की मौत हो गई, जबकि स्कूटी चला रहा उनका 30 वर्षीय बेटा नरेंद्र घायल हो गया। घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता-पुत्र बावल स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में बिल जमा करके स्कूटी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

गांव केशोपुर निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र बुधवार को अपने पुत्र नरेंद्र के साथ बावल स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में बिजली का बिल जमा करने आए थे। बिल जमा करके पिता-पुत्र स्कूटी से गांव लौट रहे थे। तभी रेवाड़ी की ओर से तेज रफ्तार से आए बाइक सवार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को निजी अस्पताल ले गई। जहां से राजेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए गुरुग्राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम कराने के बाद राजेंद्र का शव उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें