फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-9 के मुख्य बाजार में रविवार सुबह एक महिला द्वारा फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ में लगी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रविवार की सुबह वार्ड नंबर-9 निवासी विकास की 30 वर्षीय पत्नी मधु का शव घर में फंदे में लटका मिला था। पुलिस को दी शिकायत में टांकड़ी निवासी मृतका के पिता महाबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बेटी मधु की शादी 21 अप्रैल 2006 को वार्ड नंबर-9 निवासी विकास के साथ की थी। शादी के बाद से ही मधु को उसकी सास व पति द्वारा परेशान किया जा रहा था। मधु के साथ उसका पति व सास मारपीट करते थे। आरोप है कि विकास के कई महिलाओं से भी संबंध है, जिसका विरोध करने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने शिकयत पर पति विकास व सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने रविवार की शाम को आरोपी पति विकास को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें