फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस में प्रवेश के नाम पर 14 लाख रुपये ठगी के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सेक्टर चार निवासी एक व्यक्ति को उनकी बेटी का दाखिला एमबीबीएस में कराने का झांसा देकर छत्तीसगढ़ निवासी तीन लोगों ने 14 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को बंगलूरू स्थित एक मेडिकल कॉलेज में बेटी का दाखिला कराने का आश्वासन दिया था लेकिन जब प्रवेश नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। शिकायत मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-चार निवासी नरेश कुमार ने कहा है कि उनकी बेटी ने इसी वर्ष नीट की परीक्षा दी थी। अगस्त में एक व्यक्ति ने फोनकर उनकी बेटी का दाखिला बंगलूरू स्थित मेडिकल कॉलेज में करा देंगे और दाखिला के लिए 14 लाख रुपये फीस बताई। 9 अगस्त को उनकी बात अवनीश नाम के व्यक्ति से हुई और वाट्सअप पर सभी कागजात मंगा लिए। 22 अगस्त को वे छत्तीसगढ़ रायपुर के तेलीबांदा स्थित एक कार्यालय में बुलाया, जहां पर अवनीश, संजय कुमार व सुनील सोगनाथ कुमार मिले। तीनों ने बताया कि पांच लाख रुपये पहले देने होंगे और शेष 9 लाख रुपये बुंगलूरू कॉलेज में देने होंगे। 24 अगस्त को उन्होंने पांच लाख रुपये आटीजीएस के जरिए तीनों की फर्म के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 28 अगस्त को जब वे अपनी बेटी के साथ कागजात लेकर बंगलूरू पहुंचे तो वहां पर आरोपियों ने पांच लाख रुपये और सभी कागजात ले लिए। 29 अगस्त को फिर चार लाख रुपये ले लिए और शाम तक काम होने का आश्वासन देते रहे। तीनों ने उनसे ब्याज सहित पूरी रकम वापस लौटाने का एग्रीमेंट भी किया। 30 अगस्त को उन्हें कॉलेज में बुलाया तथा दाखिला फीस की रसीद आदि देने का भरोसा दिया। वे पूरा दिन तीनों का इंतजार करते रहे, परंतु आरोपी कॉलेज में नहीं पहुंचे। उन्होंने मोबाइल पर संपर्क का प्रयास किया तो तीनों के मोबाइल नंबर स्विच आफ मिले। उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई तो पता लगा कि आरोपित सुनील सोगनाथ कुमार दक्षिण दिल्ली स्थित अलकनंदा में रह रहा है। इसके बाद नरेश कुमार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। माडल टाउन थाना पुलिस ने संजय, अवनीश व सुनील सोगनाथ कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें