फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने कंपनी कर्मी से मारपीट कर की लूटपाट, गिरफ्तार---1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक क्षेत्र बावल में बदमाशों द्वारा कंपनी कर्मचारियों को निशाना बनाकर लूटपाट करने की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को भी बाइक सवार दो बदमाशों ने गांव बनीपुर के समीप एक कंपनी कर्मचारी से मारपीट कर करीब एक हजार रुपये की नकदी व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित द्वारा शोर मचाने पर बदमाश वहां से फरार हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव बीदावास निवासी राकेश व कृष्ण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश के रायबरेली निवासी अयोध्या प्रसाद औद्योगिक क्षेत्र के गांव बनीपुर में किराए के मकान में रहता है। रोजाना की तरह वह रात को कंपनी में ड्यूटी करने के बाद लौट रहा था। वह गांव के समीप ही पहुंचा था इसी दौरान बाइक उसे दो बदमाश आए और उससे मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया तथा दूसरे बदमाश ने उससे करीब एक हजार रुपये और मोबाइल छील लिया। पीड़ित कर सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला। बावल थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को दो आरोपियों को बावल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव बीदावास निवासी राकेश व कृष्ण के रूप में हुई है। ---
विज्ञापन

अंधेरे में वारदात को देते हैं अंजाम
औद्योगिक क्षेत्र में अधिकांश स्थानों पर बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात को अंधेरा छा जाता है, जिसके कारण बदमाशों को वारदातों को अंजाम देने में ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। आरसीसीआई व विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा कई बार क्षेत्र में रात के समय बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग उठाई जा चुकी है।
इन स्थानों पर वारदात देते है अंजाम
बदमाशों द्वारा श्रमिकों के साथ जिन स्थानों पर वारदातों को अधिक अंजाम दिया जाता है उनमें सुठानी नहर के पास, असाही पुल, बनीपुर चौक, चिराहड़ा फाटक, नैचाना की ढाणी वाला फाटक, आसलवास के समीप, सुठानी गांव के जोहड़ के समीप, करनावास के समीप, सेक्टर तीन व जलियावास के समीप आदि स्थान शामिल है।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को रात को ही काबू कर लिया है। आरोपियों की रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा गश्त करने के साथ ही बदमाशों पर नजर भी रखी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें