फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोनसीवास रोड पर युवक का अर्धनग्न शव मिलने से हड़कंप, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर पांच में कोनसीवास रोड पर वीरवार दोपहर को झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अर्धनग्न अवस्था में मिले युवक का शव हत्या करने के बाद सिर पत्थर से कुचलने के बाद फेंका गया । मृतक के शरीर से पेंट और इनरवियर गायब थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पत्थर से चेहरा कुचलकर व सिर फोड़कर हत्या
पुलिस ने बताया कि सेक्टर पांच में मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोनसीवास रोड पर झाड़ियों के समीप वीरवार दोपहर को अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। शव नाले से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था जिसके बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह और एफएसएल एक्सपर्ट बसंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि मृतक के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह से कुचला गया है और सिर पर भी कई वार किए है। हत्या में किया गया पत्थर भी शव के पास पड़ा मिला है जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक के शव से पेंट और इनरवियर भी गायब मिली है जिससे पुलिस ने कुकर्म अथवा अन्य किसी घटना को लेकर भी इंकार नहीं किया है। पुलिस ने इस मामले में लूट को लेकर भी हत्या से इंकार नहीं किया है लेकिन मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।
विज्ञापन

पहले भी हुए ब्लाइंड मर्डर का नहीं हुआ खुलासा
शहर के धारूहेड़ा चुंगी पर भी पिछले वर्ष सितंबर माह में इसी तरह एक हत्या की गई थी जिसमें नेपाली श्रमिक की पत्थर से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई थी। नेपाली श्रमिक अपने घर के लिए चार हजार रुपये लेकर निकला था। उस मामले भी पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। यह शव भी किसी नेपाल अथवा यूपी निवासी श्रमिक का प्रतीत हो रहा है और यह क्षेत्र लूटपाट की घटनाओं से भी अछूता नहीं है।
विज्ञापन


इसं संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या की कोई वजह सामने आएगी।
-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मॉडल टाउन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें