फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर की दुकान में आग लगने से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के ब्रास मार्केट में वीरवार रात को करीब साढे आठ बजे दूसरी मंजील पर बनी टायरों की दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लपटे देखकर आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के ब्रास मार्केट में वीरवार रात को करीब साढे आठ बजे दूसरी मंजील पर बनी टायरों की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देखकर आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान दुकानदारों ने दमकल केंद्र को सूचना दे दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान बंद होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्क्त करनी पड़ी। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से हुए नुकसान का अभी जायजा नहीं लिया गया है। दुकान मालिक को भी सूचना दे दी गई थी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें