फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुडियानी---

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडियानी मामला: परिजनों की भूख हड़ताल जारी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव गुडियानी में डेढ़ माह में पहले शमशान घाट में मिले दो दोस्तों के शव के मामले में सीबीआई जांच की मांग को लेकर परिजनों का धरना एवं भूख हड़ताल चौथे दिन वीरवार को भी जारी रहा। वीरवार को परिजनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौप कर सीबीआई जांच की मांग दोहराई। उल्लेखनीय है कि गुडियानी में 15 मई को मिले अनिल एवं कुणाल नाम के दोनों दोस्तों के शवों के मामले में पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची। डेढ़ माह से पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने से खफा परिजन पहले भी पुलिस अधिकारियों से मिले लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इसके पुलिस की तरफ से मामले को एसआइटी का गठन किया गया लेकिन एसआइटी भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। जिससे नाराज परिजनों द्वारा भूख हड़ताल कर धरना प्रारंभ कर दिया। वीरवार को रेवाड़ी एसडीएम जितेंद्र कुमार ने धरना स्थल पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से धरना खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन परिजनों का कहना था कि जब तक सीबीआई को जांच नहीं सौंपी जाएगी उनका धरना लगातार जारी रहेगा। इस दौरान परिजनों ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। दोपहर के समय परिजनों ने शहर में प्रदर्शन करके पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। राजनीतिक दलों व संगठनों ने दिया समर्थन
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों द्वारा दिए जा रहे धरने को वीरवार को बसपा व सैनी समाज की ओर से अपना समर्थन दिया गया। बसपा की ओर प्रीतम जांगडा, सुमेर सिंह व गोपाल ओढी आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। इसी क्रम में सैनी की ओर से सैनी समाज के जिला प्रधान चेतराम सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों ने परिजनों को समर्थन देते हुए मामले में सीबीआई जांच की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें