दो नाबालिक चोर गिरफ्तार, दोनों को भेजा सुधारगृह
- चोरी की गई दो बाइक बरामद
रेवाड़ी। शहर के बीएमजी मॉल के समीप बाइक चोरी करते पुलिस ने दो नाबालिक बच्चों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन बच्चों से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है। रविवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को सुधारगृह भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सरकुलर रोड पर दो नाबालिक बच्चों को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन बच्चों से दो बाइक बरामद की है। ये दोनों बाइक तोपचीवाड़ा व नाईवाली चौक से चोरी की गई।