फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से कार व बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से कार और बाइक चोरी
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा में वाहन चोरी की वारदात में लगातार इजाफा हो रहा है। वहींज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ खाली है। बीती रात को भी कस्बा में दो अलग-अलग स्थानों से एक कार और बाइक चोरी कर ले गए। धारूहेड़ा निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्धमान सोसायटी में रहता है। उसने अपनी जाइलो कार घर के बाहर खड़ी कर रखी थी। रात को चोर उसकी कार को चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में धारूहेड़ा के शिवनगर निवासी रामलखन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल में किसी से मिलने के लिए गया था। इस दौरान उसने बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ी कर दिया। वापस लौटने पर देखा कि वहां बाइक नहीं थी। उसने अपने स्तर पर बाइक को काफी तलाश किया, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें