फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर में ग्वाही पर

विज्ञापन
विज्ञापन
गवाही पर आए दो युवक रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के पोसवाल चौक पर हुए मर्डर के मामले में गवाही पर आए झज्जर निवासी दो युवकों से पुलिस ने एक रिवॉल्वर एवं छह कारतूस बरामद किए हैं। मॉडल टाउन पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत ने बताया कि मंगलवार को झज्जर के गांव माझरौली निवासी राजीव उर्फ मक्खे एवं हरेंद्र कीन्हा पोसवाल चौक पर हुए मर्डर मामले में कोर्ट में पेशी पर आए थे। कोर्ट के अंदर जाते समय जब चेकिंग की गई तो उनके पास से एक रिवॉल्वर एवं छह कारतूस बरामद किए गए। कोर्ट में तैनात पुलिस ने इसकी सूचना मॉडल टाउन पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ब्रह्मजीत ने दोनों को हिरासत में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंचार्ज ने बताया कि रिवॉल्वर का लाइसेंस किसी अन्य व्यक्ति के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें