फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दो शव मिले, मृतक महिला की नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग जगह शव पड़े मिले। सिटी क्षेत्र में रेलवे रोड के पास मिले शव की अधेड़ के शव की शिनाख्त उसकी जेब में मिले कागजों के आधार पर हुई। रेलवे-पटौदी रेलमार्ग के पास पड़े महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले में जीआरपी महिला का पता लगाने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार सिटी थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर पुलिस को एक अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मृतक का पता लगाने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से कुछ कागजात मिले। उसकी पहचान गांव जौनावास निवासी जिले सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी पुलिस ने मृतक के गांव तक पहुंचाई। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं लग सका है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
रेलवे लाइन के पास मिला महिला का शव
रेवाडी से पटौदी वाली रेलवे लाइन के पास मंगलवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतका के पास से कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। मृतका की उम्र करीब 40-43 साल है। जांचकर्ता एएसआई उर्मिला ने बताया कि मृतका की फोटो कराने के बाद शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में भिजवा दी गई है। वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें