फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

Thu, 04 Apr 2019 11:35 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खड्डा-सिसवा मार्ग पर रामपुर गोनहा गांव के पास पलटी-ट्राली में दबे लोगों को बचाने के लिये जुटी भीड़ । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। क्षेत्र के खडडा- सिसवा मार्ग पर रामपुर गोनहा गांव के रेलवे क्रॉसिंग के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर दस फीट गहरे नाले में पलट गई। हादसे में चालक समेत चार लोग दब गए। लोगों के सहयोग से पुलिस ने किसी तरह से उन्हें बाहर निकाला। उनमें एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी तुर्कहा भेजवाया।
विज्ञापन


महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के ईट-भट्ठा से ट्रैक्टर ट्राली पर ईट लादकर खड्डा की तरफ चालक जा रहा था। ट्रैक्टर चालक श्रवण उम्र 25 वर्ष निवासी कटहरी के साथ संदीप उर्फ निरहू (20) और नरसिंह (15) तथा ईश्वर (15) निवासी बेलवा लाला थाना कोठीभार महराजगंज ट्रैक्टर ट्राली पर सवार थे। गुरुवार की शाम रामपुर गोनहा गांव के पास मोड़ पर पहुंचे तभी एक मवेशी सामने आ गई।

जिसे बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर बगल के गड्ढे में पलट गई। चारों लोग दब गए। जानकारी होते ही ग्रामीण व पुलिस भी तुरंत पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस ने चारों को बाहर निकलवाया। घायलों को सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया गया। जहां संदीप उर्फ निरहू को मृत घोषित किया गया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ताला तोड़कर 50 हजार की चोरी
मेहंदीगंज। रामकोला थाना क्षेत्र के अमवा स्थित एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार रुपये नकद, आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। पड़ोस के एक व्यक्ति ने पहुंचकर चोरों को रोकने का प्रयास किया तो अंधेरे में उसकी पिटाई कर दी। मकान मालिक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे गांव के बरवा टोला निवासी नंदकिशोर उपाध्याय का मकान अमवा बाजार में भी है। नंदकिशोर ने गांव के कुछ व्यक्तियों चोरी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची यूपी 100 की पुलिस दो व्यक्तियों को पकड़कर थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें