फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगवाडी सरपंच को मारी गोली पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव संगवाड़ी के सरपंच को बाइक सवार दो बदमाशों ने सोमवार रात को भुड़ला गांव के समीप गोली मार दी। गोली सरपंच की बाजू में लगी है जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में घायल सरपंच ने अपने चाचा व उसके एक रिश्तेदार पर शक जताया है जिसपर पुलिस ने जांच शूरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार संगवाडी गांव का सरपंच विनोद कुमार सोमवार रात को सांपली गांव से अपने गांव की ओर लौट रहे थे। जब वह भुड़ला गांव की नहर के पास पहुंचे तभी दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और बहस शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर दोनों बदमाशों ने सरपंच पर गोली चला दी। गोली सरपंच की बाजू में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सरपंच को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक रेफर कर दिया गया। वहीं परिजन रोहतक न ले जाकर शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें