फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्शन कर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर को रिवाल्वर दिखाकर 91 हजार लूटे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बावल। रेवाड़ी-कोटकासिम मार्ग पर गढ़ी बोलनी गांव की नहर के समीप मंगलवार शाम को सेक्टर चार स्थित भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर से बाइक सवार दो बदमाशों ने रिवाल्वर दिखाकर मारपीट कर 91 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद कसौला पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज करने के बाद बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी के सेक्टर चार स्थित भारत माइक्रो फाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर अलवर राजगढ़ तहसील के पलवा गांव निवासी नाहर सिंह राजपूत मंगलवार को गढ़ी बोलनी, अलवर के कोटकासिम, आलमपुर, कासिमपुर सहित बावल के बाधोज, खिजूरी गांव को दिए गए स्वयं सहायता के ऋणों की मासिक किश्त लेने गया था। रेवाड़ी-अलवर के इन गांवों से कलेक्शन करके वह शाम को कोटकासिम होकर रेवाड़ी आ रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब गढ़ी बोलनी गांव के समीप नहर पर पहुंचा तो पीछे एक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया। उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि बदमाशों ने इसके बाद रिवाल्वर निकालकर उसको जान से मारने की धमकी देकर 91 हजार रुपये की राशि से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में टैब के साथ स्वयं सहायता समूहों के कागजात थे। लूट के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नाकाबंदी कराकर बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। इसी फाइनेंस कंपनी के शहर के सेक्टर चार स्थित कार्यालय से अप्रैल माह में 16 लाख रुपये की लूट हो चुकी है। उस समय तीन बाइक सवार बदमाश सुबह-सुबह कंपनी कार्यालय में पहुंचकर 16 लाख रुपये लूट ले गए थे। आज तक इस वारदात का भी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


कोटकासिम में भी हो चुकी है लूट
इसी कंपनी के कर्मचारियों के साथ ही करीब चार माह पूर्व कोटकासिम और मुंडावर थाना क्षेत्र में लूटपाट हो चुकी है। कर्मचारी फील्ड में बनाए महिलाओं के सामूहिक ग्रुपों से कलेक्शन करने के बाद कार्यालय में वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पाटन गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

कोट
लूट के मामले में बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा उनकी तलाश के लिए टीमों का भी गठन कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।
- विनोद कुमार, थाना प्रभारी कसौला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें