फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारूहेड़ा में पकड़ी 3519 बोतल बीयर

Sun, 24 Apr 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने शराब पकड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धारूहेड़ा सीआईए-2 ने शनिवार देर शाम नेशनल हाइवे पर निखरी कट के पास शराब की पेटियों से भरा एक ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक में सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। बीयर पंजाब से तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता दीनदयाल के अनुसार शनिवार दोपहर धारूहेड़ा सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि शाम को एक ट्रक में पंजाब के अमृतसर से तस्करी करके गुजरात में बीयर की पेटी ले जाई जाएगी। सूचना मिलते ही टीम अलर्ट हो गई और निखरी कट के पास डेरा जमा लिया। इसके साथ ही वाहनों की जांच भी शुरू कर दी।

देर शाम दिल्ली की तरफ आ रहे ट्रक को जांच के लिए रुकवाया और चालक से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सका। ट्रक पूरी तरह ढका हुआ था। जब कागजों की जांच की तो बिल आदि फर्जी मिले। ट्रक पर नंबर प्लेट भी फर्जी थी। जब कवर हटाकर ट्रक के अंदर देखा गया तो उसमें बीयर की पेटियां भरी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत ट्रक में सवार अमृतसर निवासी गुरुदेव व दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में 3519 बोतल बीयर रखी हुई थी, जिसे भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है कि शराब की कब से तस्करी कर रहे हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर ब्रह्मसिंह ने बताया कि धारूहेड़ा सीआईए ने यह कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शराब के असली मालिक और शराब किसे पहुंचाई जा रही थी। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। मुख्य आरोपी तक भी पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें