फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। खोल थाना पुलिस ने गांव जैनाबाद में सात सितंबर को हुए झगड़े के दौरान गोली मारकर युवक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव जैनाबाद निवासी बलवान है। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश में किया गया जहां से उसको पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हत्या की इस वारदात में शामिल गांव जैनाबाद निवासी और बलवान के भतीजे राकेश उर्फ राकू को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इस झगड़े के दौरान गोली लगने से गांव डहीना निवासी एक युवक घायल भी हुआ था जो कि अभी भी उपचाराधीन है। खोल थाना प्रभारी एसआई बिजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव जैनाबाद में शुक्रवार को गांव डहीना निवासी युवकों का जैनाबाद निवासी एक युवक के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद घटना से कुछ समय पूर्व भी दोनो पक्षों का झगड़ा हुआ था। दोनों पक्षों का फिर झगड़ा हुआ जिसमें आरोपी बलवान ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी थी। गोली लगने से गांव डहीना निवासी नवीन की मौत हो गई थी और आतिश घायल हो गया था। घायल को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। पुलिस ने इस मामले में आतिश की शिकायत पर गांव जैनाबाद निवासी बलवान, राकेश उर्फ राकू व एक अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। गिरफ्तार आरोपी कोे आज अदालत में पेश करके हथियार बरामदगी के लिए रिमांड पर लिया गया है।

चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल दो और काबू
रेवाड़ी। मामूली बात पर विवाद के बाद शहर की पंजाबी मार्केट में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने की वारदात में शामिल दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उक्त वारदात में शामिल नई आबादी निवासी आरोपी पवन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त किया गया चाकू पुलिस बरामद कर चुकी है। जानकारी अनुसार संघी का बास निवासी श्रवण कुमार पंजाबी मार्केट स्थित एक दुकान पर काम करता है। देर शाम श्रवण की नई आबादी निवासी पवन के साथ कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद चार युवकों ने श्रवण पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने तेजपुरा निवासी करण की शिकायत पर पवन, मोनू, सन्नी पंजाबी व गोल चक्कर निवासी सुमित उर्फ जिम्मी यादव के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर किया था। डाक्टर की रिपोर्ट अनुसार पुलिस ने उक्त मामले मे हत्या के प्रयास के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है। चाकू से हमला करने की इस वारदात मे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चौथे आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस दबिश दे रही है उसे भी जल्द काबू कर लिया जाएगां।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें