फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
यादव नगर में वृद्ध महिला की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका
विज्ञापन


अमर उजाजा ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के यादव नगर मोहल्ला में मंगलवार दोपहर को एक 50 वर्षीय विधवा महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कोई संतान नहीं होने के कारण महिला के मकान में उसके दिल्ली निवासी भाई और भाभी भी रह रहे थे। मौत की सूचना के बाद पहुंचे मृतका के गोद लिए पौत्र और परिवार के अन्य सदस्यों ने मौत पर संदेह जाहिर कर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है।
घटनाक्रम के अनुसार दिल्ली सुरजली गांव निवासी कमला देवी की शादी जिले के हजारीवास गांव में हुई थी। उसको कोई संतान नहीं हुई जिसके बाद वह यादव नगर में मकान बनाकर रहने लगी थी। उसके अकेले होने के कारण दिल्ली निवासी उसके भाई-भाभी उसी के पास रेवाड़ी आकर रहने लगे थे। इसी दौरान परिवार के लोगों के साथ उसका संपत्ति को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार दोपहर को कमला देवी की तबियत खराब हो गई थी जिसके बाद उसके भाई-भाभी उसको चिकित्सक के पास लेकर गए जहां पर कुछ समय के उपचार के बाद कमला देवी की मौत हो गई। इसके बाद उसके पीहर पक्ष के लोग उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसके ससुराल पक्ष के लोगों को इस बात की जानकारी मिल गई। जिस पर हजारीवास से कमला देवी का जेठ, उसका बेटा और उसके पौते ने मौके पर पहुंचकर मौत को संदिग्ध बताकर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस को दी जानकारी में उन्होंने मौत की कोई और वजह बताई। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत ही मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में ले लिया। उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। उधर मृतका के ससुराल पक्ष से आए जेठ के साथ उसके पौते ने हत्या की आशंका जाहिर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में कमला देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन परिजनों की संतुष्टि के लिए बुधवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
प्रारंभिक जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है लेकिन ससुराल पक्ष से आए लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है । इसको देखते हुए बुधवार को चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी।
- पवन कुमार, थाना प्रभारी रामपुरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें