फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में दो युवकों ने युवती का बेरहमी से गला रेता, जन्मदिन की पार्टी बनी हत्या की वजह

Fri, 12 Feb 2021 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
विज्ञापन
ममता भारती (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के धारूहेड़ा सेक्टर-6 में किराए के मकान में रहने वाली कंपनी कर्मचारी युवती की दो युवकों ने शुक्रवार सुबह पांच बजे गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यूपी के बस्ती जिला निवासी ममता भारती (23) व संत कबीर नगर जिला निवासी ममता यादव (21) गुरुग्राम के मानेसर स्थित एक कंपनी में नौकरी करती थीं। 

विज्ञापन


दोनों ने धारूहेड़ा के सेक्टर-6 स्थित हाउसिंग बोर्ड में प्रथम तल पर किराए का कमरा लिया हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर जाने के लिए उन्होंने जैसे ही दरवाजा खोला, पहले से ही घात लगाए बैठे इसी मकान में तीसरे तल पर किराए पर रहने वाले दो युवकों ने चाकुओं से ममता भारती पर हमला कर दिया। 

आरोपी एमपी के मोहनपुरा साकरी निवासी साहिल और बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्ध निवासी अंकुर ने इसके साथ ही ममता यादव का गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


चार दिन पहले हुई जन्मदिन की पार्टी बनी हत्या का कारण
जानकारी के अनुसार करीब चार दिन पहले दोनों आरोपियों में से एक की जन्मदिन की पार्टी का आयोजन तीसरे तल पर किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दिन ममता भारती व आरोपियों के बीच में कहासुनी हो गई थी। तभी से लेकर रंजिश चल रही थी और आरोपियों ने शुक्रवार सुबह हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 
 

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।  - अमित भाटिया, डीएसपी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें