न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
स्थानीय वाटर वर्क्स कॉलोनी के निकट तीन वर्षीय एक मासूम बच्ची के गर्दन में पतंग उड़ाने वाला मांजा फंस गया, जिससे उसकी गर्दन में गंभीर चोट आईं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया और वहां से अलीगढ़ भेज दिया गया।
सचिन निवासी वाटर वर्क्स कॉलोनी अपनी तीन साल की बच्ची को स्कूटी से लेकर जब शहर की ओर आ रहा था तो घर से थोड़ी दूरी पर ही एकाएक किसी पतंग से कटकर मांजा उसकी गर्दन में जा फंसा और उसकी गर्दन की नस कट गईं। आनन-फानन परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। उसे वहां से अलीगढ़ भेजा गया।