फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा पर लगाया छेड़छाड़ करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला के खोल थाना क्षेत्र के गांव निवासी एनएसजी कमांडो पर उसकी साली ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके मामला झुंझनूं जिले के खेतड़ी थाना में भेज दिया है। चूंकि छेड़छाड़ का यह मामला खेतड़ी थाना के तहत आने वाले कमांडो की साली की ससुराल का है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने बताया कि वह झुंझनूं जिला में विवाहित है। नवंबर 2018 में एनएसजी में कमांडो के पद पर कार्यरत उसका जीजा और बहन उसकी ससुराल में आए थे। इस दौरान उसके जीजा ने उसके साथ छेड़छाड़ की। उस वक्त घर पर परिवार के अन्य सदस्य नहीं थे जिसकी वजह से वह घटना के बारे में किसी को बता नहीं पाई। पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद वह घुटन महसूस करने लगी तो उसने अपने परिवार को इसके बारे में बताया जिसके बाद मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया। तत्पश्चात महिला ने जीजा के रेवाड़ी जिला निवासी होने के कारण इसकी शिकायत महिला थाना में पुलिस में दी। महिला थाना पुलिस ने मामला राजस्थान का होने के कारण जीरो एफआईआर दर्ज करके उसको खेतड़ी थाना में भेज दिया है। अब इस मामले की जांच खेतड़ी थाना पुलिस करेगी। आरोपी कमांडो एनएसजी मानेसर में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें