फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी कर्मचारियों को पीट कर दो लाख लूटने की वारदात का तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एचडीएफसी बैंक से पैसे निकालकर कंपनी लौट रहे दो युवकों के साथ मारपीट कर नोटों से भरा बैग छीनने की वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भांद निवासी जय नारायण उर्फ गोलू के रूप में हुई हैै। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी लूट के एक मामले में भौंडसी जेल में बंद था। आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले बैंक की रेकी की थी। लूट की इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर उनसे लूटी हुई राशि बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

जांचकर्ता एसआई रणबीर ने बताया कि बनीपुर निवासी अमित कुमार सीटीसी ट्रांस लॉजिस्टिक बावल में बतौर मुंशी कार्य करता है। 27 जुलाई को अमित कुमार और उसका साथी अविनाश एचडीएफसी बैंक से दो लाख रुपये का कैश लेकर बाइक पर सवार होकर कंपनी जा रहे थे। अभी दोनों युवक एफएलएस कंपनी के निकट पहुंचे थे कि पीछे से बदमाशों ने स्कॉर्पियो गाड़ी उनकी बाइक के आगे लगाकर उन्हें रोक लिया। गाड़ी से उतरे बदमाशों ने उन्हें लाठी-डंडों से भी पीटना शुरू कर दिया तथा उनके हाथों से नोटों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए थे। अमित ने स्कॉर्पियो गाड़ी के नंबर नोट कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी दी। पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने कुछ समय के अंतराल में लूट की इस वारदात में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जय नारायण उर्फ गोलू फरार चल रहा था। पुलिस को गोलू के बारे में सूचना मिली कि मानेसर में हुई लूट के मामले में वह भौंडसी जेल में बंद है। गत दिवस पुलिस ने गोलू को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया तथा सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछ में गोलू ने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने एचडीएफसी बैंक में रैकी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें