फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
एएलएम और उसके साथी को बंधक बनाकर पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव चांदनवास के निकट बिजली मीटर की जांच करने गए एएलएम और उसके साथी को ढाबा संचालक और उसके बेटे ने मारपीट कर बंधक बना लिया। करीब एक घंटे बाद दोनों ने एएलएम और उसके साथी को छोड़ दिया। इसके बाद एएमएल ने रोहडाई थाना पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जिला झज्जर के गांव लुकसर निवासी जयबीर ने एनएच-71 पर गांव चांदनवास के समीप ढाबा खोला हुआ है। ढाबा का बिजली का बिल न भरने के कारण पाल्हावास स्थित बिजली निगम कार्यालय से एएलएम बिजेंद्र सिंह अपने एक साथी के साथ मीटर की रीडिंग की जांच के लिए गए थे। मीटर से रीडिंग लेते समय जयबीर और उसके बेटे भारत ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। एएलएम का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की और बंधक बनाकर ढाबे पर बैठा लिया। करीब एक घंटे बाद उनको छोड़ा। इसके बाद बिजेंद्र सिंह ने रोहडाई थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने एएलएम का मेडिकल कराया और भारत व जयबीर के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने व जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें