फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से फरार तेल चोरी के आरोपी का एक सप्ताह बाद भी नहीं मिला सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। थाना से फरार हुए तेल चोरी के आरोपित का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि पुलिस की टीम लगातार आरोपित की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपित को शरण देने व पैसे देकर भागने में मदद करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपित जिला पानीपत के गांव इसराना निवासी सुनील है तथा आरोपित का ममेरा भाई है।
विज्ञापन

इंडियन आयल कार्पोरेशन की जयपुर-पानीपत तेल पाइल लाइन गांव कानमाजरा के निकट से गुजर रही है। दो मार्च को कंपनी के अधिकारियों को पता लगा कि पाइपलाइन में तेल का दबाव कम हो रहा है। कंपनी अधिकारियों ने जांच की तो कान माजरा के निकट पाइप लाइन में एक वाल्व लगाया हुआ मिला था। रात के समय पाइप लाइन से तेल चोरी किया गया था। रामपुरा थाना पुलिस ने इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड उतरी क्षेत्र पाइप लाइंस के प्रचालन एवं अनुरक्षण अभियंता योगेश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पांच मई को उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के गांव बिलौठ निवासी विक्की व सोनीपत के गांव भैसवाल निवासी जोगिन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपित को अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। पुलिस द्वारा आरोपित जोगेंद्र को सात मई को रामपुरा थाने में पूछताछ के लिए लाया गया था। आरोपित को एक कमरे में बैठाया हुआ था तथा स्पेशल पुलिस आफिसर विक्रम व रविंद्र को आरोपित की निगरानी के लिए तैनात किया गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों एसपीओ की लापरवाही के कारण जोगेंद्र थाने में से फरार हो गया था। रामपुरा पुलिस ने एसआई नरेश कुमार की शिकायत पर जोगेंद्र के अतिरिक्त एसपीओ विक्रम व रविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाने से फरार होने के बाद जोगेेंद्र को सुनील ने अपने घर में शरण दी थी तथा पुलिस को भी सूचना नहीं दी। आरोपित सुनील को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें