फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने दिया था पांच वारदातों का अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर लूटपाट करने वाले बदमाश दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पिस्तौल दिखाकर लगातार पांच जगह लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो देसी पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान गुजरवाड़ा निवासी जोनी, राजेश उर्फ भाईडा और शक्ति नगर निवासी संदीप उर्फ काली के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार शाम सीआईए प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि शहर में पिछले दिनों छीनाझपटी करने वाले बदमाश बाईपास पर प्रजापति चौक के समीप हथियारों के साथ घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने आरोपियों को काबू कर लिया। उनके पास से दो देसी पिस्तौल और छह कारतूस भी मिले। एएसआई संजय कुमार के नेतृत्व में गई टीम में एएसआई इंद्रजीत, प्रधान सिपाही शिवकुमार, ईएचसी धर्मदेव, सिपाही बीर सिंह, पवन कुमार, मुकेश और चालक प्रवीन कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

----------------
यूं दिया था वारदात को अंजाम
24 दिसंबर की रात को उक्त आरोपी ने गुर्जरवाड़ा चौक स्थित दुकान संचालक जितेंद्र कुमार के साथ मारपीट की और हवाई फायर कर नकदी छीनकर भाग गए थे। इसके बाद आरोपी आजाद चौक स्थित एक सूप की दुकान पर पहुंचे। वहां दुकान संचालक ईशात के साथ मारपीट कर पैसे मांगे। इसके बाद हवाई फायर कर वहां से भी भाग निकले।
विज्ञापन

26 दिसंबर की रात को आरोपियों ने वैधवाड़ा निवासी चिराग गुप्ता से पहले लिफ्ट मांगी और रास्ते में कट्टा दिखाकर बाइक छीन ली।
28 दिसंबर की रात को आरोपी तेलीवाडा में स्थित कन्फैक्शनरी दुकान संचालक राकेश और जोगिंद्र को पिस्तौल दिखाकर नकदी छीन ली थी।
31 दिसंबर की रात को आरोपी मॉडल टाउन में स्थित पुराने डीसी कार्यालय के नजदीक से मिनी महल होटल संचालक से मारपीट कर पिस्तौल दिखाकर नकदी छीन ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें