फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट बेचने के नाम पर महिला से 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन निवासी एक महिला ने गुरुग्राम निवासी एक व्यक्ति और एक प्रॉपर्टी डीलर पर प्लाट खरीद में लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसआइटी द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार मॉडल टाउन निवासी राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने शहर के एक प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से गुरुग्राम निवासी जगदीश से अंसल टाउनशिप में फरवरी 2008 में 269 वर्ग गज का एक प्लाट खरीदा था। प्लाट की एवज में प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय में करीब 5 लाख 22 हजार रुपये चेक और 9 लाख 41 हजार रुपये नकद रुपये दिए थे, लेकिन रुपये देने के बाद भी उन्हें न तो प्लाट मिला और न ही उनके रुपये वापस दिए गए। कई दिनों तक प्लाट मालिक व प्रॉपर्टी डीलर के पास चक्कर लगाने के बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने बुधवार को इस मामले में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच एसआइटी को सौंप दी है।
विज्ञापन

महिला द्वारा शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर राजेश, एसआईटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें