फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जाटूसाना थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह में शामिल एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बालधन कलां निवासी अंकित के रूप में हुई है। दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

जांचकर्ता प्रधान सिपाही विरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस ने बेरली टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मोतला कलां निवासी मनीष चोरी की बाइक पर सवार होकर वहां से गुजरने वाला है। जैसे ही आरोपी बाइक लेकर वहां पहुंचा तो पहले ही मुस्तैद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा बाइक के कागजात पूछने पर आरोपी कोई संतोषजनक जबाब नहीं दे पाया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछने पर आरोपी ने बाइक चोरी की तीन वारदातों में शामिल होने की बात बताई। आरोपी ने बताया कि जिस बाइक पर वह सवार होकर आया है वहउसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 14 अप्रैल की रात को नैनसुखपुरा से चोरी की थी। इसके अलावा आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गांव मौतला कला तथा बुड़ौली से भी दो बाइक चोरी करने की वारदात कबूली। आरोपी का एक साथी मोतला कलां से चोरी की गई बाइक सहित गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। मनीष की निशानदेही पर ही अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें