फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडा की जांच में अज्ञात आरोपी को तलाश रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर कौन है पिंटू की मौत का अज्ञात आरोपी!
विज्ञापन

प्रीतम सिंह
रेवाड़ी।
धारूहेड़ा के सेक्टर-6 के मासूम पिंटू की मौत के दूसरे दिन बाद भी पुलिस मामले के आरोपी तक नहीं पहुंच पायी है। नगर पालिका ने पहले ही मामले की जिम्मेदारी हुडा पर डाल दी है। दूसरे दिन तक पुलिस ने अज्ञात पर भी मामला दर्ज कर रखा है। जांच अधिकारी का कहना है कि नगर पालिका, हुडा और संबंधित ठेकेदार से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंचा जाएगा। मंगलवार को ट्रामा सेंटर में डाक्टरों के बोर्ड ने बच्चे का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों के बोर्ड डॉक्टर लोकेश यादव, डॉक्टर नीरज और डॉक्टर ममता शामिल इसमें थे। पोस्टमार्टम कर शव का परिजनों को सौंप दिया। पांच साल के मासूम के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। हैरानी वाली बात यह रही कि पीड़ित परिवार पास प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी सहानुभूति दिखाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए है। मामले में अब लोगोेें की नजरें पुलिस पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि आखिर हुडा की जांच कब पूरी होगी और पुलिस आरोपी तक पहुंच पाएगी। मंगलवार को रेवाड़ी के विधायक भी नागरिक अस्पताल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद लौट गए। दूसरी तरफ जिस मेनहोल में पिंटू की गिरकर मौत हुई थी। मंगलवार को मेनहोल का ढक्कन तो ठीक कर दिया गया लेकिन सेक्टर में अन्य कई जगह मेनहोल के ढक्कन खुले मिले इसके अलावा कई जगहों पर ढक्कन टूटे मिले।

बावल औद्योगिक क्षेत्र
सुबह करीब 9 बजे बावल आईएमटी क्षेत्र का जायजा लिया गया। इसमें सेक्टर दो, तीन और सेक्टर छह में अनेक स्थानों पर करीब आधा दर्जन मेनहोल के ढक्कन खुले मिले। करीब पांच मेनहोल के ढक्कन टूटे हैं। इसके साथ बावल शहर में भी हालात ठीक नहीं है। किलाके पीछे, कटला बाजार, जटवाड़ा व अस्पताल के सामने वाली कालोनी में भी कई जगह सीवरों के ढक्कन टूटे थे।
विज्ञापन

---------
धारूहेड़ा के सेक्टरों का हाल
दोपहर करीब दो बजे धारूहेड़ा शहर के सेक्टरों को जायजा लिया गया, जिसमें पाया कि सेक्टर चार व छह में सीवर के ढक्कन खुले हुए है। सेक्टर चार की सैनी कालोनी में तो एक साथ तीन-तीन सीवरों पर ढक्कन की व्यवस्था नहीं की गई थी।
विज्ञापन

---------------
कोसली कस्बा
कोसली के स्टेशन क्षेत्र, हुडा सेक्टर और रेवाड़ी रोड पर सीवर व्यवस्था की हालत बहुत दयनीय है। जगह-जगह से सीवरेज ओवरफ्लो होने के साथ ही सीवर के ढक्कन टूटे हैं। हुडा के सेक्टर में तो सीवर के ढक्कन ही गायब हैं।

हुडा, नगर पालिका और संबंधित ठेकेेदार के बयान लिए जा रहे हैं। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी। - जितेंद्र, जांच अधिकारी, धारूहेड़ा थाना

क्या कहते हैं अधिकारी
मेनहोल खुले होने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। निगम इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतेगा।
- अमित दलाल, वरिष्ठ प्रबंधक एचएसआईआईडीसी
------
खुले सीवरों को ढकवाया जाएगा। क्षतिग्रस्त सीवरों को भी ठीक कराया जाएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डॉ. बनवारीलाल, जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें