फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग यार्ड के स्थानांतरण के लिए 11 गांवों की महापंचायत आज---

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बावल। उपमंडल के गांव रामसिंहपुरा के समीप स्थित डंपिंग यार्ड को स्थानांतरण करने को लेकर ग्रामीणों द्वारा रविवार को धरना दिया गया। वहीं नगर पालिका द्वारा कूड़ा डालने के लिए भेजे गए डंपरों को भी ग्रामीणों को वापस लौटा दिया गया। सोमवार को धरना स्थल पर 11 गांवों की महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा बावल क्षेत्र के गांव रामसिंहपुरा के समीप डंपिंग यार्ड बनाया गया है, जहां पिछले लंबे समय से कूड़ा डाला जा रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसका कई बार विरोध भी किया गया, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को कूड़े के ढेरों में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तीन मरी हुई गायों को डाल दिया गया, जिससे ग्रामीणों में रोष पनप गया। ग्रामीणों ने रोष प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया था। ग्रामीणों द्वारा रविवार को भी धरना दिया तथा बैठक कर निर्णय लिया गया कि सोमवार को आसपास के 11 गांवों के ग्रामीणों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। महापंचायत में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

कूड़ा करकट डालने आए डंपरों को लौटाया
रविवार दोपहर को डंपिंग यार्ड में कूड़े से भरे तीन डंपर यार्ड में कूड़ा डालने के लिए आए थे, लेकिन धरना दे रहे ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने डंपरों चालकों को बिना कूड़ा डाले ही वहां से लौटा दिया।
विज्ञापन

देर रात पुलिस ने उखाड़े तंबू
ग्रामीणों द्वारा शनिवार को डंपिंग यार्ड के समीप ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस उपाधीक्षक सतपाल द्वारा देर शाम करीब आठ बजे ग्रामीणों द्वारा गाडे़ गए तंबू को उखाड़ दिया गया। इससे ग्रामीणों में रोष है। जिसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को रामसिंहपुरा, ओढी, चांदूवास, मोहनपुर, आनंदपुर जयसिंह पुर खेडा, केशवपुर, खेडी डालू सिहं, साबन, रसियावास, दुल्हेडा खूर्द व नैहचाना गांवों के महापंचायत बुलाई है। इस अवसर पर बावल नगर पालिका के उप चेयरमैन चेतराम रेवाडिया, किसान नेता महेंद्र सिंह ककरावत, मोहनपुर के सरपंच रणबीर सिंह, महाबीर, राकेश, केशवपुर के सरपंच महेश कुमार, योगेश, सुरेश, बिजेंद्र, गोपाल, जसवंत, भवानी, कालू राम, गिरीश कुमार, महेंद्र सिंह, नरेश, पंकज व सज्जन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें