फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर चालक-परिचालक को बंधक बनाकर भैंस व कटड़ों से भरी कैंटर को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर चांदूवास गांव के समीप मंगलवार रात को तीन कार में सवार होकर आए करीब दस हथियारबंद बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर चालक-क्लीनर को बंधक बनाकर कैंटर लूट लिया। कैंटर में भैंस-कटड़े भरे हुए हैं जिनको चालक व क्लीनर सीकर से दिल्ली लेकर जा रहे थे। बावल पुलिस ने लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस किसी भी बदमाश का सुराग नहीं लगा पाई है।
जिला अलवर के बानसूर थाना क्षेत्र के गांव बुटेरी की ढ़ाणी निवासी कैंटर चालक रविंद्र, सुरेंद्र और सीकर जिले के गांव जमालपुर निवासी क्लीनर जावेद मंगलवार रात को सीकर से कैंटर में 28 भैंस व 6 कटड़ों को भरकर दिल्ली जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर जब चालक चांदूवास गांव के समीप पहुंचे तो तीन कारों में सवार होकर पहुंचे लगभग दस बदमाशों ने उनके कैंटर को ओवरटेक किया और कैंटर को रूकवा लिया। बदमाशों ने पीछे किसी को टक्कर मारने की बात कहते हुए कैंटर में चढ़ गए और इसके बाद पिस्टल दिखाकर दोनों को बंधक बनाकर कार में डाल दिया और कैंटर को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को एनएच-71 और क्लीनर को एनएच-8 पर फेंका
बदमाशों ने दोनों चालकों को एनएच-71 पर माछरौली गांव के समीप खेतों में और क्लीनर को इनसे बहुत दूर एनएच आठ पर मानेसर के जंगलों में बंधक अवस्था में फेंक दिया। बदमाशों ने पीड़ितों से मोबाइल भी छीन लिए। बुधवार सुबह दोनों चालकों ने स्वयं को बंधन मुक्त कराकर गांव के बस स्टॉप पर पहुंचे और वहां लोगों की मदद से अपने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसी दौरान मानेसर के जंगलों में फेंके गए परिचालक ने भी अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। तीनों के परिजनों ने बावल पहुंच कर तीनों को ढूंढकर बावल थाना में पहुंचे और घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चालक की शिकायत पर की बदमाशों के खिलाफ लूट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उकनी तलाश तेज कर दी है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगा लिया जाएगा।
नरेंद्र कुमार, एसएचओ बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें