फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले लापता महिला और छह वर्षीय बेटी का नहर में मिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। गांव माजरा गुरदास निवासी एक विवाहिता और उसकी छह साल की मासूम बेटी का शव नहर में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शवों को निकलवाकर ट्रामा सेंटर भिजवाया। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करना और मरने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
पुलिस के अनुसार गांव माजरा गुरदास निवासी हेमंत की पत्नी 32 वर्षीय अनुपा मंगलवार दोपहर को रहस्यमय परिस्थितियों में अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने आसपास काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने गांव कोनसीवास के समीप जवाहर लाल नेहरू कैनाल मेें एक विवाहिता और बच्ची का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। विवाहिता की पहचान माजरा गुरदास निवासी लापता विवाहिता अनूूपा और उसकी छह वर्षीय बेटी के रूप में की गई। मां-बेटी के शव मिलने के बाद आसपास हड़कंप मच गया। कसौला पुलिस ने विवाहिता के भाई महेंद्रगढ़ निवासी बबानिया निवासी अजय की शिकायत पर मृतका के पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज के लिए परेशान करने और मरने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। मृतका के भाई अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन का विवाह करीब आठ साल पूर्व माजरा गुरदास निवासी हेमंत के साथ हुआ था। उन्होंने अपने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया, लेकिन ससुराली विवाह के कुछ समय बाद से ही उसे परेशान करने लगे थे। मंगलवार को भी उसके साथ दहेज को लेकर कलह किया गया था। इस कारण उसने यह कदम उठाया। कसौला थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर कसौला पुलिस और गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर नहर से शवों को निकालने का प्रयास किया। इसमें पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बाद में गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को नहर से बाहर निकाला गया। मृतका के भाई ने बताया कि उसके पिता ने उसकी बहन का विवाह माजरा गुरदास निवासी हेमंत के साथ किया था। लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही उसके ससुराली दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। कई बार सामाजिक तौर पर समझाया गया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते रहे।
विज्ञापन

----
वर्जन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। विनोद कुमार, थाना प्रभारी थाना कसौला
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें