फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो।
रेवाड़ी।
शहर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिसार के मैजेट निवासी पवन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पीड़िता के भाई ने उक्त आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 फरवरी की रात को फोन चार्ज लगाने के लिए उठा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसकी बहन अपने कमरे में नहीं थी। यह देख उसने अपने परिवार के सदस्यों को भी उठाया और नाबालिग की तलाश शुरू की। इसी दौरान समीप के घर से कुछ आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोगों ने जाकर देखा तो आरोपी ने नाबालिग लड़की को दबोचा हुआ था। परिवार के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन

नाबालिग ने परिवार को बताया कि रात को वह पेशाब करने के लिए उठी तो उसने देखा की घर मे बछड़ा घुसा हुआ था। जब वह बछडे़ को बाहर निकालने गई तो उक्त आरोपी बाहर खड़ा हुआ था और वह उसे पकड़ कर अपने घर में खींच कर ले गया और वहां उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर रविवार रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें