फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपसी विवाद के युवक को मारा चाकू, गंभीर हालत में रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव गोकलगढ़ में बुधवार की रात को तीन युवकों ने आपसी विवाद के चलते गांव निवासी एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक के पेट पर चाकू से वार कर दिया और उसके बाद फरार हो गए। फिलहाल घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसको परिजन उपचार के लिए गुरुग्राम लेकर गए हैं। पुलिस ने इस संबंध में तीन युवकों को नामजद करके मामला दर्ज कर लिया है। मामले की असल वजह युवक के बयान आने के बाद ही सामने आएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि गांव गोकलगढ़ निवासी सचिन कुमार बुधवार की रात को बस स्टॉप से अपने घर की तरफ आ रहा था। जब वह घर से कुछ दूरी पर था तभी उसी मोहल्ले के रहने वाले तीन युवक उसको रास्ते में मिल गए। इसके बाद सचिन की उनसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद आरोपियों ने सचिन पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने सचिन के पेट में चाकू से वार किया जिससे वह वहीं पर बेसुध होकर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए और सूचना मिलने के बाद सचिन के परिजन उसको ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसको रेफर कर दिया। तत्पश्चात परिजन उसको गुरुग्राम लेकर चले गए। सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई महिपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल सचिन के बयान नहीं हुए जिसकी वजह से चाकू किस वजह से मारा गया है यह पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने किसी भी तरह के रंजिश से इंकार किया है। फिलहाल उसके चाचा देवेंद्र की शिकायत पर गांव के तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें