फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंधमारी कर पांच हजार की नकदी व घरेलू सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के गांव टांकड़ी में मंगलवार रात को चोर एक घर में सेंध लगाकर नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सोये थे।
विज्ञापन

गांव टांकड़ी निवासी अमर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार रात को वह अपने पिता पूर्ण सिंह व दादी रेवती के साथ घर के एक कमरे में सोया था। चोरों ने दूसरे कमरे का ताला तोड़कर रसोई घर से दो गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य सामान सहित अलमारी में रखे करीब 5 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर परिजनों ने घर का सामान बिखरा हुआ देखा तो उनके होश उड़ गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने शिकायत में एक व्यक्ति पर घर से सामान चोरी करने का संदेह व्यक्त किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें