फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो विवाहिताओं की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। पुलिस के अनुसार कोसली थाना क्षेत्र के गांव टूमना निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में गुरुराम निवासी सतीश के साथ हुआ था। उसके पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार पर्याप्त दहेज दिया था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की तरफ उसे अधिक दहेज लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर पति सतीश और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक अन्य मामले में बावल थाना क्षेत्र के गांव रामसिंहपुरा निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2016 में नजफगढ़ नई दिल्ली निवासी आशीष के साथ हुआ था। उसके पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के आधार पर पति के अलावा ससुर राजेंद्र, सास राजो और ननद पिंकी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें